Friday, January 30, 2026

Bareilly News : अनुबिस कॉलेज के छात्रों ने भ्रमण दौरान कृषि तकनीकि से लेकर नानक सागर तक किया अध्ययन

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 25, 2025

Bareilly News : अनुबिस कॉलेज के छात्रों ने भ्रमण दौरान कृषि तकनीकि से लेकर नानक सागर तक किया अध्ययन

ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)

जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र में संचालित अनुबिस डिग्री कॉलेज के भूगोल एवं सैन्य अध्ययन विभाग द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब और नानक सागर डैम का अवलोकन कर महत्वपूर्ण शैक्षिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय जानकारी हांसिल की।

प्रभारी शिक्षक के निर्देशन में कॉलेज परिसर से बस द्वारा यात्रा शुरू हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों ने कृषि विज्ञान, पर्याबरण संरक्षण ओर आधुनिक कृषि तकनीकि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद दल ने नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब में माथा टेंकां। गुरूद्वारा परिसर की आध्यात्मिक गरिमा, अनुशासन और शांत बाताबरण ने सभी छात्रों को प्रभावित किया। विद्यार्थियों लंगर प्रसाद ग्रहण कर सिख इतिहास एवं परम्पराओं से जुड़े तथ्य भी सीखे। 

अंत में सभी छात्र/छात्राएं नानक सागर सागर डैम पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य, जल संरचना और प्रवासी पक्षी सुरखाब के अदभुत दृश्य का अवलोकन किया। साथ ही छात्रों ने बोटिंग का अनुभव करते हुए आवश्यक शैक्षिक डेटा एकत्रित किया। 

शाम को सभी विद्यार्थी सुरक्षित रूप से कॉलेज वापस लौट आए। इस शैक्षिक यात्रा सफल संचालन रक्षा अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य वीरेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।  कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन की सराहना की। 


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.