Friday, January 30, 2026

Mathura News- संविधान दिवस पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम का विशेष कार्यक्रम

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 27, 2025

Mathura News- संविधान दिवस पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम का विशेष कार्यक्रम

 जागरण टुडे, मथुरा

नगर निगम मथुरा–वृंदावन द्वारा 75वें संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम पर भूतेश्वर स्थित सभागार में विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके सिद्धांतों को व्यवहार में लाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।



इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय चौहान, पार्षदगण तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और कर्मचारियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान विकसित करना और कर्तव्य-निर्वहन की भावना को मजबूत करना रहा।इसी क्रम में नगर निगम की IEC टीम ने वार्डों में जाकर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान के तहत लोगों को प्रस्तावना का संदेश समझाया और

जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। यह पहल लोकतंत्र की उस भावना को मजबूत करती है जिसमें राष्ट्र की शक्ति उसके नागरिकों की सहभागिता में निहित होती है।संविधान हमारा मार्गदर्शक और हमारा स्वाभिमान है—आइए, सभी मिलकर इसके आदर्शों को जीवन में उतारकर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.