उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा के नेतृत्व तथा मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा–मथुरा एवं मथुरा–अछनेरा रेल खंड का मुख्यालय/प्रयागराज की टीम द्वारा इन्टरनल सेफ्टी ऑडिट किया गया।
ऑडिट टीम में मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर आनंद सिंह, सीएसई अजय कुमार राय, सीई/जी राजीव कुमार सिंह, सीएमई/मॉनिटरिंग मो. जावेद, डिप्टी सीओएम एन.पी. सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आफताब अहमद, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समरीकरण कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परि. पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/साधारण आर.के. बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/क.वि. धर्मेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/प्रथम विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान आगरा–मथुरा तथा मथुरा–अछनेरा रेल खंड के ट्रैक, संरचनाओं और तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की गई। इस क्रम में बिल्लोचपुरा–रूनकता खंड के एलएचएस–506, रूनकता स्टेशन (प्वॉइंट–क्रॉसिंग 105बी, एलडब्ल्यूआर–2, गैंग यूनिट–2, रिले रूम), कीथम–फरह के बीच गेट संख्या 515 व ब्रिज संख्या 1372/1, मथुरा स्टेशन के लॉबी, रनिंग रूम, एसएसआई तथा अछनेरा स्टेशन, यार्ड, टीआरडी डिपो, टीएसएस, सब स्टेशन व एलसी–18टी का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।
ऑडिट टीम ने पाया कि कार्यरत रेल कर्मचारियों का कार्यज्ञान संतोषजनक और प्रशंसनीय है। टीम ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित नियमों व मानक पैरामीटर्स के अनुरूप ही किए जाएँ। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन को पूर्णतः सुरक्षित बनाना और यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बेहतर करना रहा।