जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हुरहुरी में दस दिनांं पूर्व रात्रि के दौरान एक घर में हुई लाखांं की चोरी में सहायक बनने का अंदेशा जताते हुए भवन से सटे पेड़ कटवा कर साफ कराये जाने हेतु पीड़ित पक्ष ने एसएचओ, सीओ और एसडीएम और एसपी देहात बरेली को एक प्रार्थना भेजा है। जिसमें घर के सटे पेड़ों को कटवाकर साफ कराये जाने हेतु गुहार लगाई गई है। जिससे कि भविष्य में चोर इन पेड़ों का सहारा लेकर कोई और घटना को अंजाम न दे सकें।
बता दें कि बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हुरहुरी के रहने वाले महावीर गंगवार ने एसएचओ संजय तोमर, सीओ अजय कुमार एवं एसडीएम आलोक कुमार को भेजे पत्र में कहा है कि विगत 07/08 दिसम्बर की रात्रि दौरान उसके घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर नगदी व जेवरात समेत तकरीबन 06 लाख रूपयों के धन की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पीड़ित का कहना है कि चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर धुसे, पीछे गांव के ही रहने वाली प्रीति पत्नी हरवंश का खाली प्लाट है जिसमें पेड़ खड़े होने से घना जंगल बना हुआ है। पेड़ उसके मकान की दीवार से भी सटे हुए हैं। उसे पूरा शक है कि अज्ञात चोरों ने इन्हीं पेड़ों के सहारे घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा।
उसने सभी जिम्मेदार उच्चाधिकारियों से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि उसके मकान से सटे हुए खाली प्लाट में खड़े पेड़ों को कटवाये जायें। जिससे कि भविष्य मेंं इस तरह की घटना को चोर अंजाम न दे पायें। उसका कहना है कि उसने इस संदर्भ में विगत 16 दिसम्बर को सभी जिम्मेदार अधिकारियों को डॉक द्वारा प्रार्थना पत्र भेजा है।