Tuesday, March 31, 2026

बरेली न्यूज- प्रशासन पर भारी अतिक्रमणकारी: जिला व्यापार बंधु की बैठक में फिर छाया अतिक्रमण

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 17, 2025

बरेली न्यूज- प्रशासन पर भारी अतिक्रमणकारी: जिला व्यापार बंधु की बैठक में फिर छाया अतिक्रमण

जागरण टुडे, बरेली

शहर में अतिक्रमणकारी प्रशासन पर भारी नजर आ रहे हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण मुद्दा दोबारा उठाया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजागी जताई और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

जिला व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने बताया गया कि महादेव पुल के नीचे कोतवाली से कुतुबखाना तक अतिक्रमण अभी तक नहीं हट पाया है, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों द्वारा बताया गया कि अधिकतर यह देखने में आया है कि सड़कों पर ई-रिक्शा द्वारा अधिक मात्रा में खड़े होने से जाम लग जाता है, जिससे कि आवागमन में समस्या बनी रहती है। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस अधिक्षक यातायात को इसे शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यापारियों ने बताया कि जनपद की अधिकांश सड़कों पर गडढे हो गए है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व संबंधित अधिकारियों सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.