स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परोरा मीरगंज (बरेली) में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और भाषण व विचार प्रस्तुत कर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
भाषण प्रतियोगिता में रणबीर रावत, रघुवीर, सुखबीर, तरफिया अंसारी, काव्य, रोशनी, गुंजन, अनुष्का, राधिका, संतोष राजपूत एवं कार्तिक गंगवार ने भाग लिया और अटल जी के विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे और वे ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान प्राप्त था।
कॉलेज के निदेशक पंकज गंगवार ने कहा कि वाजपेई जी न केवल कुशल राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि और लेखक भी थे, जिनकी रचनाएं आज भी हम सबको प्रेरणा देती हैं।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार ने बताया कि सुशासन दिवस मनाने का उद्देश्य देश में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को मजबूत करना है।
इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापक गण संजीव गंगवार, अनुज गंगवार, कमल गंगवार, ओमेंद्र, भूपेंद्र, सुनीता गंगवार, नीरज गंगवार, लाल बहादुर गंगवार, उमाशंकर गंगवार, रवि गोस्वामी, राजेश गंगवार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।