Friday, January 30, 2026

Mathura News: नीरज श्रीवास्तव ने संभाला मथुरा में सिविल डिफेंस का कार्यभार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 7, 2026

Mathura News: नीरज श्रीवास्तव ने संभाला मथुरा में सिविल डिफेंस का कार्यभार

जागरण टुडे, मथुरा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद से स्थानांतरित होकर आए नीरज श्रीवास्तव ने मथुरा में सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने से जनपद में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नीरज श्रीवास्तव पुलिस महानिदेशक एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अधिकारी हैं, और इससे पूर्व वे नागरिक सुरक्षा संगठन जनपद गाजियाबाद एवं मेरठ में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने प्रशासनिक अनुभव और प्रशिक्षण क्षमता के लिए वे जाने जाते हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्रीवास्तव ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य नागरिक सुरक्षा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने बताया कि संगठन में रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति कर बड़े स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक इकाइयों में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

गौरतलब है कि मथुरा में लंबे समय से उप नियंत्रक एवं सहायक उप नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहे थे, जिससे संगठनात्मक कार्य प्रभावित हो रहा था। श्रीवास्तव के पदभार संभालने से इस कमी को दूर करने की दिशा में प्रभावी कदम उठने की उम्मीद है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.