Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: चंद्रपुरी में बनेगा हिन्दू एकता का मंच, टंकी पार्क में विराट सम्मेलन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 13, 2026

Mathura News: चंद्रपुरी में बनेगा हिन्दू एकता का मंच, टंकी पार्क में विराट सम्मेलन

जागरण टुडे, मथुरा

शहर की चंद्रपुरी कॉलोनी में आयोजित हिन्दू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दिनों में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह बैठक रियल पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से महाराजा सूरजमल हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया।

आयोजन समिति में कैप्टन रामपाल सिंह, जगवती देवी, सपना रावत, रामवीर सिंह, सेठ मुन्ना लाल, प्रेमपाल, मुकुटपाल, रमन शर्मा, डॉ. अनिल, ललित सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सेठ मुन्ना लाल ने कहा कि आज के समय में हिन्दू समाज को विभाजित करने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कभी जातिवाद, कभी भाषावाद और कभी अन्य मुद्दों के माध्यम से समाज में भेद पैदा करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हिन्दू समाज का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि एकजुट होकर समाज विरोधी शक्तियों का सामना किया जा सके।
सेठ मुन्ना लाल ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन आज की आवश्यकता है, जो समाज को जागरूक करने और एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा।

आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी रविवार को चंद्रपुरी कॉलोनी स्थित टंकी वाले पार्क में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को व्यापक स्वरूप देने के लिए आसपास की कॉलोनियों—प्रिया नगरी, चाणक्यपुरी, इंद्रप्रस्थ एनक्लेव और प्रहलाद नगर—से भी हिन्दू समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मेलन के लिए जनसमर्थन और वातावरण निर्माण के उद्देश्य से शुक्रवार को कलश यात्रा तथा शनिवार को बाइक रैली निकालने की भी योजना बनाई गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने सम्मेलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.