भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आतिफ खान (सड़क सुरक्षा) ने किया। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपात स्थिति में घायलों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर विजय बहादुर बिष्ट, डॉ. शिव प्रताप सिंह (प्रभारी, रोवर एवं रेंजर्स), वीरेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।