Friday, January 30, 2026

Bareilly News- प्रधान रामा देवी की पहल, मार्केट परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन, ग्रामीण व राहगीरों की रही बड़ी भागीदारी

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 22, 2026

Bareilly News- प्रधान रामा देवी की पहल, मार्केट परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन, ग्रामीण व राहगीरों की रही बड़ी भागीदारी

जागरण टुडे, बरेली

बहेड़ी। तहसील बहेड़ी के ग्राम पंचायत गुरसौली में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान रामा देवी गंगवार की ओर से गंगवार कॉम्प्लेक्स (मार्केट परिसर) में खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधान रामा देवी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता मजबूत होती है। खिचड़ी भोज शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।खिचड़ी भोज के आयोजन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल गंगवार, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, आरएसएस से निशित गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, कोटेदार रामगुलाम, अखिलेश कुमार सक्सेना मुख्तयार अहमद,


कृष्ण पाल दिवाकर, तेजपाल गंगवार (गुड्डू), धर्मवीर गंगवार, केशव गंगवार, वीरेंद्र गंगवार (मास्टर जी), अर्जुन गंगवार, सचिन सक्सेना, अजयवीर मौर्य, कृष्ण पाल गंगवार, पुरुषोत्तम दास सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, भूपराम कश्यप, वसंत सिंह, अन्नू सक्सेना, सौरभ सक्सेना, शंकर लाल कश्यप, सुरेश गंगवार, गणेश कश्यप, महिपाल कश्यप, तारिक, नाजिम, कैलाश दिवाकर, गजेंद्र दिवाकर, डॉ. वीरेंद्र दिवाकर, ढाकन लाल दिवाकर, आलोक सक्सेना, मुन्ने अहमद, शकील अहमद, सोमपाल कश्यप,

बुद्धसेन गंगवार, बुद्धसेन (विद्युत विभाग), अवधेश गंगवार, पवन स्वरूप गंगवार, संतोष कश्यप, अर्पित सक्सेना, लक्ष्मीदास सक्सेना, राजू शर्मा, गंगाराम गुर्जर, कृष्ण मुरारी, बब्लू, जीवन लाल गंगवार, ओमकार शर्मा, रामबहादुर सागर, पंकज दिवाकर,अजेंद्र सागर, भीमरतन सागर, राजू कश्यप, राममूर्ति सागर, जीतू कश्यप, जमुना प्रसाद गुर्जर, विजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.