Thursday, April 2, 2026

कन्हैया गुलाटी ने रिटायर सैनिक के 22 लाख रुपये हड़पे, 9 लोगों पर रिपोर्ट

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 31, 2026

कन्हैया गुलाटी ने रिटायर सैनिक के 22 लाख रुपये हड़पे, 9 लोगों पर रिपोर्ट

जागरण टुडे, बरेली

कन्हैया गुलाटी की कैनविज कंपनी ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त से भी लाखों रुपये की ठगी कर ली। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की। बारादरी पुलिस ने कन्हैया गुलाटी समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी दीपक गंगवार ने बताया कि उसके पिता रामकुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक हैं। उनकी उम्र 66 साल है। कैनविज कंपनी में निवेश के नाम पर 22 लाख रुपये कंपनी में लगाए थे। कंपनी में पैसा लगाने के बाद आरोपियों ने 7 प्रतिशत मासिक रिर्टन समेत अन्य योजनाओं का झांसा दिया था, लेकिन 9 माह से एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है।

रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए। इसके बाद वह आदित्य सक्सेना के घर पर गया। वहां पर लोगों ने उसे घर में खींचकर मारपीट करने का प्रयास किया। उसके बाद पैसे दोबारा मांगने पर जान से मार देंगे। कन्हैया गुलाटी, प्रमोद सिंह परिहार, नुकता प्रसाद, अनुज कुमार, आदित्य सक्सेना, आचल सक्सेना, जितेन्द्र पटेल, अजीत गंगवार, रेशु गंगवार पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.