Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का संदेश, जातिवाद छोड़ एकजुट होने का आह्वान

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 2, 2026

KASGANJ NEWS विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का संदेश, जातिवाद छोड़ एकजुट होने का आह्वान


जागरण टुडे, कासगंज।

जनपद कासगंज के नदरई गेट स्थित प्रभू पार्क में सोमवार को सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर कृष्णानंद, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश, साध्वी प्रज्ञा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक हिंदू समाज एकजुट है, तब तक उसका घर, दुकान, प्रतिष्ठान और नौकरी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हर हिंदू को कट्टर सनातनी बनना होगा। गोमाता और भारत माता को बुरी नजर से देखने वालों को कभी भी अपना भाई नहीं माना जा सकता।


महामंडलेश्वर कृष्णानंद ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज ने समय रहते एकजुटता नहीं दिखाई, तो भविष्य में उसके अस्तित्व पर संकट आ सकता है। उन्होंने समाज से जातिवाद और आपसी भेदभाव छोड़कर एक मंच पर आने का आह्वान किया।

विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि आज भी यदि हिंदू समाज जाति के झगड़ों में उलझा रहा तो इसका सीधा नुकसान समाज को ही उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन और एकता ही समाज को मजबूत बना सकती है।

सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा भारती, विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों एवं आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक ने भी अपने विचार रखे और हिंदू समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।



इस अवसर पर विभाग संचालक उमाशंकर शर्मा, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचारक आर्यद्र, भाजपा कासगंज जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन गौड़, उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंडीर एडवोकेट, कार्यक्रम सचिव अमरेश वशिष्ट, मधुर पुंडीर सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.