Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS खुली बोली से बढ़ा सोरों नगर पालिका का राजस्व, दो बारात घर व यात्री निवास का सफल ठेका आवंटन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 3, 2026

KASGANJ NEWS खुली बोली से बढ़ा सोरों नगर पालिका का राजस्व, दो बारात घर व यात्री निवास का सफल ठेका आवंटन


जागरण टुडे,सोरों (कासगंज)।

सोरों नगर पालिका परिषद द्वारा पारदर्शिता के साथ लगातार खुली बोली प्रक्रिया अपनाते हुए पालिका की विभिन्न संपत्तियों को ठेके पर उठाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका द्वारा दो बारात घरों एवं एक यात्री निवास का ठेका खुली बोली के माध्यम से सफलतापूर्वक आवंटित किया गया। इस प्रक्रिया से नगर पालिका के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र स्थित बदरिया बारात घर का ठेका खुली बोली के दौरान 2 लाख 55 हजार रुपये में उठाया गया। वहीं, घटिया मोहल्ला स्थित दूसरे बारात घर का ठेका 6 लाख 10 हजार रुपये की ऊंची बोली पर आवंटित किया गया। इसके अलावा नगर के यात्री निवास का ठेका भी खुली बोली में 7 लाख 25 हजार रुपये में सफल रहा। तीनों संस्थानों के ठेके निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अंतर्गत सार्वजनिक रूप से कराए गए।


खुली बोली प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका कर्मी तथा बोली लगाने वाले लोग उपस्थित रहे। बोली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी औपचारिकताओं का पालन किया गया। इससे न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ी, बल्कि नगर पालिका को पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सहावर के उपजिलाधिकारी एवं सोरों नगर पालिका की प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवडा ने बताया कि खुली बोली प्रणाली अपनाने का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नगर पालिका की आय बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से नगर पालिका को “अच्छा-खासा राजस्व” प्राप्त हो रहा है, जिसका उपयोग नगर के विकास कार्यों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में भी नगर पालिका की अन्य संपत्तियों के ठेके इसी प्रकार खुली बोली के माध्यम से कराए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे और नगर के हित में अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।



No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.