Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS मुख्य विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए सात प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 3, 2026

KASGANJ NEWS मुख्य विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए सात प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी


जागरण टुडे, कासगंज

जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के उद्देश्य से आज सोमवार 03 फरवरी 2026 को एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी कासगंज की उपस्थिति में सात प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के समस्त विकास खंडों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर प्रत्येक प्रचार वाहन के साथ संबंधित विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (कृषि/कृषि रक्षा) को वाहन प्रभारी के रूप में तैनात किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक द्वारा सभी वाहन प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें और फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी दें।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान एवं ऑनलाइन जोतबही है, जिसे समय रहते बनवाना अत्यंत आवश्यक है। यदि कोई कृषक फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाता है तो उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। इसलिए किसान भाई आज ही अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवाएं।

फार्मर रजिस्ट्री के अनेक लाभ बताए गए, जिनमें बिना बार-बार सत्यापन के सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रत्येक किसान की अलग डिजिटल पहचान, फसल क्षति की स्थिति में वास्तविक नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा, पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त समय से मिलना तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री शामिल हैं।

फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए आधार कार्ड, खसरा-खतौनी एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक बताया गया। कृषक इन दस्तावेजों के साथ जनसेवा केंद्र या कृषि एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान हेतु किसान जनपद के उप कृषि निदेशक अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.