Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:यूपी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कासगंज का दबदबा,सुमित पाल (अक्की) बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 3, 2026

KASGANJ NEWS:यूपी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कासगंज का दबदबा,सुमित पाल (अक्की) बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस

जागरण टुडे, कासगंज। उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में कासगंज जिले के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए जनपद को प्रदेशभर में गौरवान्वित किया। गाजियाबाद स्थित HRIT यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कासगंज टीम ने अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसे पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (PAFI), एशियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन तथा वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त थी।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन एवं सचिव, PAFI) ने किया, जबकि ऑब्जर्वर की भूमिका शिवा चौधरी (सचिव, उत्तराखंड आर्म रेसलिंग एसोसिएशन एवं रेफरी, प्रो पंजा लीग) ने निभाई। रेफरी पैनल में कासगंज के यश शर्मा, पुष्पेंद्र, अमन, गार्गी एवं छाया शामिल रहे, वहीं तकनीकी टीम में कासगंज से सरिता सिंह, प्रक्ष सिंह जादौन, चांदनी, अमित यादव, अंकित भास्कर, भरत यदुवंशी, प्रिंस ठाकुर, सोनी, मोनिका, शिवांगी, कृतिका सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी 2026 को टीमों का आगमन हुआ, 30 जनवरी को सब जूनियर, 31 जनवरी को जूनियर, 1 फरवरी को यूथ एवं सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित हुईं, जबकि 2 फरवरी 2026 को टीमों का प्रस्थान हुआ।


प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण कासगंज के सुमित पाल उर्फ अक्की रहे, जिन्होंने 100 किग्रा भार वर्ग में लेफ्ट और राइट दोनों हैंड में स्वर्ण पदक जीतते हुए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब अपने नाम किया, जो कासगंज के लिए विशेष गौरव का विषय बना।

पदक तालिका में कासगंज टीम का दबदबा रहा, जिसमें जूनियर गर्ल्स वर्ग में लेफ्ट हैंड 60 किग्रा में कृतिका ने स्वर्ण, 70 किग्रा में क्वीन गर्गी ने स्वर्ण, राइट हैंड 60 किग्रा में कृतिका ने रजत तथा 70 किग्रा में क्वीन गर्गी कौशल ने स्वर्ण पदक जीता। यूथ गर्ल्स वर्ग में लेफ्ट हैंड 50 किग्रा में सोनी ने स्वर्ण और चांदनी ने कांस्य, 55 किग्रा में छाया कुमारी ने स्वर्ण, शिवानी ने रजत तथा मोनिका ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि राइट हैंड 50 किग्रा में सोनी ने स्वर्ण, अंजलि ने रजत और चांदनी ने कांस्य, 55 किग्रा में छाया कुमारी ने स्वर्ण तथा शिवानी ने रजत पदक जीता।

सीनियर गर्ल्स वर्ग में लेफ्ट हैंड 55 किग्रा में मोनिका ने रजत, राइट हैंड 55 किग्रा में मोनिका ने रजत और 65 किग्रा में वंदिनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पैरा आर्म रेसलिंग में PID लेफ्ट 50 किग्रा में आकांक्षा ने स्वर्ण, CP राइट 50 किग्रा में आकांक्षा ने स्वर्ण तथा PID राइट 50 किग्रा में मनीषा ने स्वर्ण पदक जीतकर कासगंज का मान बढ़ाया।

सीनियर मेन वर्ग में 70 किग्रा लेफ्ट में अंकित भास्कर ने कांस्य, 75 किग्रा राइट में प्रशांत यादव ने स्वर्ण, 80 किग्रा लेफ्ट में प्रिंस ने स्वर्ण और अमन ने रजत, जबकि 100 किग्रा लेफ्ट और राइट दोनों में सुमित पाल (अक्की) ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर मेन वर्ग में 75 किग्रा राइट में प्रशांत यादव ने रजत पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का के.ए. कॉलेज, कासगंज में भव्य स्वागत किया गया, जहां कॉलेज के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कासगंज टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने न केवल जिले को बल्कि पूरे प्रदेश में कासगंज को खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.