Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:गंजडुंडवारा में सड़क मे मौजूद गड्ढे के कारण पलटा ई-रिक्शा, पास से गुजर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे, लोगों ने पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 6, 2026

KASGANJ NEWS:गंजडुंडवारा में सड़क मे मौजूद गड्ढे के कारण पलटा ई-रिक्शा, पास से गुजर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे, लोगों ने पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

जागरण टुडे,कासगंज(गंजडुंडवारा)। कस्बा गंजडुंडवारा के बान मंडी तिराहे के पास स्थित कब्रिस्तान के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। जिसके चलते शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब गड्ढे में पहिया फंसने से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय पास से स्कूल जा रहे बच्चे गुजर रहे थे, जो ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बान मंडी कब्रिस्तान के निकट सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सुबह ई-रिक्शा जैसे ही उक्त स्थान से गुजरा, अचानक एक बड़े गड्ढे में उसका पहिया धंस गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि उसी समय पास से गुजर रहे स्कूली बच्चे सुरक्षित बच निकले।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, राहगीर व वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य नहीं कराया गया।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका ईओ सुनील कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन से शीघ्र संज्ञान लेकर सड़क निर्माण की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि गड्ढा युक्त मार्ग को जल्द पुनः सड़क निर्माण करा गड्ढा मुक्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.