Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS :पटियाली विधानसभा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक सम्पन्न दावे-आपत्तियों की समीक्षा, हजारों प्रपत्रों के निस्तारण की दी जानकारी,राजनीतिक दलों ने जताया संतोष

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 7, 2026

KASGANJ NEWS :पटियाली विधानसभा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक सम्पन्न दावे-आपत्तियों की समीक्षा, हजारों प्रपत्रों के निस्तारण की दी जानकारी,राजनीतिक दलों ने जताया संतोष

जागरण टुडे,कासगंज। उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा 102 पटियाली, कासगंज के तत्वावधान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन निर्वाचक पंजीकरण केंद्र (निर्वाचन कार्यालय पटियाली) में किया गया।

बैठक में उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, उपजिलाधिकारी न्यायिक आशीष सिंह, तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर चरण सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


राजनीतिक दलों की ओर से डॉ. शिवप्रताप (भाजपा), बाबूराम राजपूत (भाजपा), अरविंद सिंह चौहान (भाजपा), नरेंद्र कुमार (बसपा), गिरीश चंद्र दिवाकर (बसपा), कुंवरपाल सिंह (सपा), मोहम्मद शाहिद (सपा) एवं राजेश कुमार सक्सेना (जिला सचिव) मौजूद रहे।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 निर्धारित की गई है तथा मैपिंग व तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिस 27 मार्च 2026 तक संशोधित किए जाएंगे।

सभी राजनीतिक दलों को प्रारूप 9, 10, 11, 11ए व 11बी की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं तथा प्रतिदिन प्राप्त होने वाले दावे-आपत्तियों की सूची साझा की गई। बताया गया कि 6 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक फार्म-6 के 6371, फार्म-7 के 159 तथा फार्म-8 के 3006 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं, जिनका निस्तारण आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त 7 फरवरी 2026 तक कुल 33,066 मतदाताओं के सापेक्ष 8,219 मतदाताओं की सुनवाई पूर्ण कर ली गई है, जिन पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष पुनरीक्षण कार्य को संतोषजनक बताते हुए कहा कि विधानसभा 102 पटियाली में कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो रहा है तथा किसी भी दल की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

अंत में उपजिलाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.