Thursday, April 2, 2026

Badaun News : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर: गुलड़िया के शिक्षक की मौत

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 13, 2026

Badaun News : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर: गुलड़िया  के शिक्षक  की मौत

जागरण टुडे,बदायूं  

जिले के मूसाझाग क्षेत्र में ब्रहस्पतिवार  देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। गांव मनिकापुर कौर के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रात करीब 1:30 बजे दो गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। अंधेरे और सन्नाटे के बीच चीख-पुकार गूंज उठी।

हादसे में एक गाड़ी में सवार 30 वर्षीय स्वतंत्र पटेल उर्फ विशाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वह नगर पंचायत गुलड़िया के निवासी थे और बरेली से शादी समारोह से लौट रहे थे। स्वतंत्र पटेल प्राथमिक विद्यालय छोटा परसुरा में अध्यापक के पद पर तैनात थे, जो थाना मूसाझाग और ब्लॉक जगत क्षेत्र में आता है। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी में उनके मित्र अध्यापक राजेश और उनकी दो भतीजियां, निवासी खैरपुरा, भी साथ में थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सर्विस रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। सवाल उठता है कि आखिर कब तक सड़कों पर ऐसी लापरवाही निर्दोष जिंदगियों को निगलती रहेगी? प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.