Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:पानी भरे गड्डे मे कूद मासूम की जिंदगी बचाने वाले सिपाही को एसपी ने किया सम्मानित,महाशिवरात्रि ड्यूटी के दौरान दिखाई थी बहादुरी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 16, 2026

KASGANJ NEWS:पानी भरे गड्डे मे कूद मासूम की जिंदगी बचाने वाले सिपाही को एसपी ने किया सम्मानित,महाशिवरात्रि ड्यूटी के दौरान दिखाई थी बहादुरी

जागरण टुडे, कासगंज। मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक रिक्रूट आरक्षी ने अपनी जान की परवाह किए बिना पांच वर्षीय मासूम की जिंदगी बचा ली। इस सराहनीय साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

घटना 11 फरवरी 2026 की है। एटा रोड स्थित कासगंज बाइपास तिराहा, सौरभ होटल के पास निर्माण कार्य के चलते एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भर गया था। खेलते समय एक पांच साल का बच्चा अचानक उसमें गिर गया और डूबने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई, लेकिन गड्ढे में भरे कीचड़ और गहराई के कारण कोई भी तुरंत अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।


उसी दौरान महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार की नजर भीड़ पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता भांपते ही उन्होंने बिना समय गंवाए वर्दी की परवाह किए बिना गड्ढे में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बच्चा उस समय बेहद डरा हुआ था और पानी पेट में चले जाने से अचेत अवस्था में था। आरक्षी गौरव कुमार ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार (CPR) दिया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई।

इस बहादुरी और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए अंकिता शर्मा ने 16 फरवरी 2026 को आरक्षी गौरव कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा से कार्य करते रहने के लिए उत्साहवर्धन किया।

स्थानीय लोगों ने भी आरक्षी के साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से एक मासूम की जिंदगी बच सकी। जो पुलिस की संवेदनशील छवि को मजबूत करती है

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.