Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सहावर में 13 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर परिवार से मारपीट; चार नामजद

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 18, 2026

KASGANJ NEWS सहावर में 13 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर परिवार से मारपीट; चार नामजद

जागरण टुडे, कासगंज।

जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला झंडापीर में 13 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब परिजनों ने शिकायत की, तो आरोप है कि नामजद लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।



सहावर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित के पिता (नाम काल्पनिक) ने बताया कि करीब 15 दिन पहले मोहल्ला झंडापीर निवासी मुन्नबर पुत्र जुम्मन उनके 13 वर्षीय पुत्र को इन्वर्टर ठीक कराने के बहाने बोंदर स्थित जंगल में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने किशोर के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों के अनुसार, लगभग दो सप्ताह बाद आरोपी फिर से इन्वर्टर खराब होने का बहाना बनाकर किशोर को बुलाने पहुंचा, लेकिन इस बार बच्चे ने जाने से इनकार कर दिया। पिता द्वारा कारण पूछने पर किशोर ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां आरोपी के घर शिकायत करने गई।

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर मुन्नबर, हासिम मियां, मुराद मियां और निशा ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना पुलिस का कहना है कि किशोर का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.