Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS80 हजार की उधारी लौटाने से इनकार: मेडिकल संचालक पर आरोप, पीड़ित ने ली कोर्ट की शरण; नोटिस के बाद झूठे मुकदमे की धमकी का दावा

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 20, 2026

KASGANJ NEWS80 हजार की उधारी लौटाने से इनकार: मेडिकल संचालक पर आरोप, पीड़ित ने ली कोर्ट की शरण; नोटिस के बाद झूठे मुकदमे की धमकी का दावा

जागरण टुडे, कासगंज।

जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र में 80 हजार रुपये की उधारी को लेकर विवाद का मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मेडिकल संचालक ने जरूरत के समय रुपये उधार लिए, लेकिन अब रकम लौटाने से इनकार कर रहा है और उल्टा झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम लौधीपुर समसपुर डेंगरी निवासी सत्यवीर ने न्यायालय में याचिका दायर कर सहावर कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक मनोज पुत्र लेखराज (निवासी थाना सहावर क्षेत्र) पर आरोप लगाए हैं।



याचिका में सत्यवीर ने बताया कि मनोज से उसके पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंध थे तथा दोनों के बीच घर-परिवार का आना-जाना था।
आरोप है कि कारोबार में घाटा होने की बात कहकर मनोज ने सत्यवीर से 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगी। संबंधों को देखते हुए सत्यवीर ने 15 अक्टूबर 2025 को मोबाइल फोन के माध्यम से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उस समय मनोज ने चार से पांच माह के भीतर पूरी राशि वापस करने का आश्वासन दिया था।


पीड़ित का कहना है कि तय समय बीत जाने के बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो पहले टालमटोल की गई और बाद में साफ तौर पर भुगतान से इनकार कर दिया गया।


आरोप है कि रकम मांगने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सत्यवीर ने यह भी दावा किया है कि न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करने और नोटिस जारी होने के बाद मनोज ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है।
मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.