जागरण टुडे, कासगंज।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कासगंज ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI समिट के दौरान कथित हंगामे के विरोध में शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के राज कोल्ड चौराहे पर एकत्रित होकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI समिट देश के लिए गर्व का विषय है, जहां विश्वभर से तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा समिट स्थल पर प्रदर्शन करना और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां विदेशी मेहमानों के सामने भारत की छवि को प्रभावित करने का प्रयास हैं। जब देश तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है, तब विपक्ष द्वारा इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है।
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों को स्वीकार नहीं कर पा रही है और लगातार विरोध की राजनीति कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी संगठन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा तो युवा मोर्चा उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा।
प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी माफी मांगो” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, यश उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, सुधांशु मौर्य, अमरदीप, नरेंद्र कुमार, अंशुल अग्रवाल, हरेन्द्र, प्रवीण, विन्रम अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, शुभम प्रधान, अनुराग, लालता प्रसाद, उपेंद्र चौहान, ओमेंद्र, मोहित चौहान, बॉबी, विष्णु, आशीष, सनी, विशाल, संजय, जय पंडित, रोहित, जतिन, अमन, मदन, गौरव, सुरजन, दिनेश, अमित, केपी सिंह, शरद गुप्ता और राजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।