Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS गोला कुआं मोड़ पर दो दिन में दो भीषण हादसे, चार की मौत, कई घायल

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 21, 2026

KASGANJ NEWS गोला कुआं मोड़ पर दो दिन में दो भीषण हादसे, चार की मौत, कई घायल

जागरण टुडे गुड्डू यादव, कासगंज।

 जिले के सोरों थाना क्षेत्र में गोला कुआं मोड़ के पास हाईवे पर दो दिन के भीतर हुए भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पहला हादसा शुक्रवार शाम करीब तीन बजे नगरिया और कछला चौकी के बीच हुआ।


कासगंज से बदायूं की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संजय कुमार (निवासी सहसवान, बदायूं) और उनके साथ बैठी नन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सोरों ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में एक टिर्री और दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई। बाइक सवार वीरू पुत्र भगवानदास, निवासी कछला, को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। टिर्री चालक अकील तथा मध्य प्रदेश के बमोरी थाना क्षेत्र के तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।



दूसरा हादसा शनिवार को उसी गोला कुआं मोड़ पर हुआ। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। पलटे ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाइक सवार वीरू शर्मा (40), निवासी कछला, गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस हादसे में ई-रिक्शा चालक अकील समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में मध्य प्रदेश के विशनवाड़ा गांव के तीन यात्री भी शामिल हैं, जो कछला गंगा स्नान कर लौट रहे थे।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने गोला कुआं मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.