प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने जारी की सूची
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के जीवन में होली पर रंग भर गए। उनके नामों की घोषणा पिछले साल से लटकी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर मंगलवार रात बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ब्रज के संगठनात्मक सात जिलों के 39 पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष घोषित कर सूची जारी कर दी। इसमें बरेली महानगर के तीन और आंवला के दो मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बरेली महानगर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के मढ़ीनाथ मंडल का सुधीर भटनागर, कालीबाड़ी मंडल का बृजेश मिश्रा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल का कन्हैया राजपूत को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही आंवला जिले के फरीदपुर विधानसभा के कुआंडाडा मंडल का श्यामदेव सिंह चौहान और आंवला विधानसभा के आलमपुर जाफराबाद मंडल का दिनेश जायसवाल को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है।
शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा के मदनापुर मंडल में ब्रज मोहन सिंह को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ हाथरस, आगरा जिला, एटा, फिरोजाबाद जिलों में 33 मंडलों के मंडल अध्यक्ष घोषित किए हैं। मंडल अध्यक्षों की सूची आने पर पदाधिकारियों का बुधवार को कई जगहों पर स्वागत हुआ। दरअसल, बरेली महानगर में दो नेताओं की खींचतान की वजह से मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा लटकी हुई थी। इसी वजह से पिछले साल घोषणा नहीं हुई।
भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित तीनों मंडल अध्यक्षों का स्वागत
बरेली। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कैंट विधानसभा के नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने तीनों मण्डल अध्यक्षों को पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
कालीबाड़ी मण्डल अध्यक्ष बने बृजेश मिश्रा पूर्व में भी मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। मढ़ीनाथ मंडल अध्यक्ष बने सुधीर भटनागर मण्डल टीम में अभी तक उपाध्याय के पद पर थे। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पांडेय, बंटी ठाकुर, योगेन्द्र शर्मा, विष्णु अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, रेखा श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, जेपीएस पाल, राजकिशोर कश्यप, जयदीप चौधरी ने किया।
कैंट विधानसभा के चार मंडलों में कालीबाड़ी, दीनदयाल, मढ़ीनाथ, पूर्वी मण्डल में से तीन मंडलों के परिणाम प्रदेश नेतृत्व ने होल्ड कर दिए थे केवल पूर्वी मंडल के अध्यक्ष जयदीप चौधरी की घोषणा हुई थी।