जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
गंजडुंडवारा। नगर में आगामी होली महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के उद्देश्य से होली महोत्सव समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भारत गुप्ता को लगातार तीसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समिति में महामंत्री पद की जिम्मेदारी अमित वर्मा को सौंपी गई है, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष होली महोत्सव को पहले से अधिक आकर्षक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष भारत गुप्ता ने सभी नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि होली महोत्सव केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समिति जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा घोषित करेगी।