Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS नगर पालिका परिषद कासगंज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, कर्मचारियों ने बढ़ाया उत्साह

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 28, 2026

KASGANJ NEWS नगर पालिका परिषद कासगंज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, कर्मचारियों ने बढ़ाया उत्साह

जागरण टुडे, अर्पन राज उपाध्याय, कासगंज ।

नगर पालिका परिषद कासगंज में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में पालिका परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती मीना माहेश्वरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सभासद पुष्पेंद्र सोनी, जयंत, शिवा, गौरव यादव, आलोक कुशवाहा, दीपू पांडा, विनोद कुमार, अशोक डांगरा, राजू खान, जितेंद्र सिंह ‘जीतू’ और दिलीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



समारोह में राजस्व निरीक्षक गिरीश प्रताप सिंह, जेई धर्मेंद्र सिंह तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश वर्मा, विजय राजपूत, अशोक मिश्रा, रोहन सिंह, सतीश बाबू और हिरदेश कुमार महेश्वरी समाजसेवी का पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। अतिथियों को गुलाल लगाकर पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।


कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार वर्मा, अमर जयंत तथा पालिका कर्मी श्रीमती रंजन रानी, जया भारती, निमिषा, राजकुमार, विजयपाल सिंह, रामसेवक, विवेक शर्मा, कृष्णकांत, आशीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, इमरोज अहमद, सनी, रामवीर, प्रदीप लोधी, प्रदीप पाठक, प्रवीण कुमार, सोनू, दुर्गेश कुमार, प्रदीप मंत्री, राजकुमार गोस्वामी, अभय प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, बबलू, पप्पू, अवधेश और जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

समारोह के दौरान रंग-गुलाल, संगीत और आपसी मिलन ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का समापन पारस्परिक शुभकामनाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.