Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:पुलिसकर्मियों की ऐसी होली पहले कभी नहीं देखी होगी, जश्न देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 5, 2026

KASGANJ:पुलिसकर्मियों की ऐसी होली पहले कभी नहीं देखी होगी, जश्न देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा। अनुशासन और सख्ती की छवि के लिए पहचाने जाने वाले पुलिसकर्मी गुरुवार को बिल्कुल अलग रंग में नजर आए। मौका था पुलिस की होली का, जब वर्दी की गंभीरता रंगों की मस्ती में घुलती दिखाई दी


 गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल बन गया था और देखते ही देखते पूरा परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया।


जहां आम दिनों में अपराध और कानून-व्यवस्था पर चर्चा होती है, वहीं इस दिन ढोल की थाप और होली के गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम समेत सभी रैंक के पुलिसकर्मी एक साथ रंग खेलते नजर आए। छोटे-बड़े का फर्क मिट गया और सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया।


ढोल की थाप पर थिरकते कदम और चेहरे पर सजी मुस्कान यह बता रही थी कि शहर में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, बधाइयां दीं और सेल्फी लेकर इन खास पलों को अपने मोबाइल में सहेज लिया।


तनाव भरी ड्यूटी के बीच ऐसा उल्लास भरा नजारा कम ही देखने को मिलता है। यह आयोजन न केवल खुशी मनाने का अवसर था, बल्कि आपसी तालमेल और टीम भावना को मजबूत करने का भी जरिया बना।


पुलिस की यह अनोखी होली देखकर हर कोई यही कहे बिना नहीं रह पाएगा—"वाह"


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.