Thursday, April 2, 2026

कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने किया बड़ा फेरबदल: चार थानों की कमान बदली, सोरों-ढोलना-सहावर और पटियाली को मिले नए प्रभारी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 9, 2026

कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने किया बड़ा फेरबदल: चार थानों की कमान बदली, सोरों-ढोलना-सहावर और पटियाली को मिले नए प्रभारी

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत निरीक्षक जगदीश चन्द्र को प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना बनाया गया है। वहीं निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा को थाना ढोलना से प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर की कमान सौंपी गई है।

इसी क्रम में निरीक्षक लोकेश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक प्रेमपाल सिंह को सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना पटियाली भेजा गया है।

इसके अलावा अन्य स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं। निरीक्षक हरविलास को अतिरिक्त निरीक्षक थाना ढोलना से वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निरीक्षक विजेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक सहावर से प्रभारी मीडिया सेल, निरीक्षक ब्रजकिशोर को अतिरिक्त निरीक्षक सहावर से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक चन्द्रेश गौतम को वाचक पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सहावर भेजा गया है।

साथ ही निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार भारती को प्रभारी मीडिया सेल से अतिरिक्त निरीक्षक थाना ढोलना तथा निरीक्षक विपिन कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.