Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS नदरई गेट क्षेत्र में जुआ का मामला उजागर, दो गैंगस्टर सहित चार शामिल, शहर के रहीश जादे खेल रहे थे जुआ

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 9, 2026

KASGANJ NEWS नदरई गेट क्षेत्र में जुआ का मामला उजागर, दो गैंगस्टर सहित चार   शामिल, शहर के रहीश जादे खेल रहे थे जुआ

जागरण टुडे कासगंज

कासगंज शहर के नदरई गेट क्षेत्र स्थित छोटी सब्जी मंडी की गली में लंबे समय से जुआ खेलने की गतिविधियां चलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गली में कुछ लोग नियमित रूप से जुआ खेलते थे, जिससे क्षेत्र के लोगों में असंतोष बना हुआ था। मामले में चार लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें नवीन गुप्ता, संजय गुप्ता उर्फ पुच्ची, पंकज गुप्ता और बबलू गुप्ता शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन चारों में से दो पर पहले से संजय और नवीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी सब्जी मंडी की गली में अक्सर देर शाम से रात तक जुआ खेलने की गतिविधियां होती थीं। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों ने इस संबंध में आपत्ति भी जताई, लेकिन इसके बावजूद जुआ खेलने का सिलसिला बंद नहीं हुआ।

मोहल्ले के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जुआ खेलने के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था और युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। लोगों ने प्रशासन से इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि नदरई गेट चौकी के वर्तमान प्रभारी हाल ही में बिलराम चौकी से यहां तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि बिलराम चौकी पर तैनाती के दौरान जुआ से जुड़े मामलों को लेकर उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद अब उन्हें नदरई गेट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नई तैनाती के बाद पुलिस को इलाके में अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी चाहिए, ताकि जुआ जैसे गैरकानूनी कार्यों पर पूरी तरह रोक लग सके। लोगों ने यह भी मांग की है कि यदि किसी के खिलाफ गैंगस्टर जैसी गंभीर धाराओं में पहले से कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए।

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि पुलिस जल्द ही सख्त कदम उठाकर इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत करेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.