जागरण टुडे,कासगंज।
भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति, आवास विकास कासगंज के कार्यालय पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सम्माननीय लोगों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से भरपूर रहा। रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता तथा सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति, आवास विकास काँलोनी कासगंज के पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ाने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का माध्यम बनते हैं। होली मिलन समारोह के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और हंसी-मजाक के बीच लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने होली के पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प भी लिया।
समारोह में डॉ. सरिता त्रिपाठी, भारती, खुशबू, शोभा, रजनी उपाध्याय, जीरीनू विरले, स्वाति पचौरी, भावना पांडेय, रिंकी दुबे, सरला त्रिपाठी, नम्रता, शीला, मुन्नी, संध्या, गीता, नेहा, सिम्मी, लक्की, कंचन, कुसुमलता, प्रतिभा, प्रमिला, सोनम, अल्पना, शालू सहित समाज की अनेक महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, भाईचारा और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज के लोगों के बीच आपसी संबंध और अधिक मजबूत हो सकें।