Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 10, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले

गुड्डू यादव, जागरण टुडे,कासगंज

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई चौकी प्रभारियों को इधर-उधर स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक शिवनंदन आनंद को सहावर सेल से हटाकर चौकी प्रभारी दरियागंज नियुक्त किया गया है। वहीं दरियागंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार भदौरिया को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को चौकी प्रभारी कौंधा, थाना अमांपुर से हटाकर चौकी प्रभारी सहावर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा पटियाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कादरगंज बनाया गया है। जबकि कादरगंज चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक धीरज कुमार को अब चौकी प्रभारी पटियाली कस्बा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह को थाना खंडवारा से संबद्ध प्रबंधन शाखा पुलिस लाइन से हटाकर चौकी प्रभारी सहावर गेट, कासगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को थाना ढोलना से चौकी प्रभारी ततारपुर नियुक्त किया गया है।

चौकी प्रभारी ततारपुर रहे उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को हटाकर चौकी प्रभारी कौंधा, थाना अमांपुर बनाया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह को लहरा चौकी प्रभारी पद से हटाकर चौकी प्रभारी नदरई, थाना कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

थाना कासगंज में तैनात उपनिरीक्षक सतीश कुमार को चौकी प्रभारी लहरा नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रणवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना सिढपुरा भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है, ताकि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए तैनात किए गए उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करते हुए अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.