Thursday, April 2, 2026

Mathura News: किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 11, 2026

Mathura News: किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

जागरण टुडे, मथुरा

किसान के बेटे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर मथुरा में सोमवार को खुशी और गर्व का माहौल दिखाई दिया। नव-नियुक्त लेफ्टिनेंट के अपने घर पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के मध्य पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों के साथ मिठाई बांटी। इस दौरान लेफ्टिनेंट के माता-पिता बेहद भावुक नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक किसान परिवार से निकलकर सेना में अधिकारी बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और यह युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा। बतादें कि ईस्ट प्रताप नगर, महोली रोड निवासी महेश गौतम पेशे से किसान हैं। उनके 25 वर्षीय पुत्र अंशुल गौतम की सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि अंशुल की रुचि शुरू से ही सेना में जाने की थी। उन्होंने दसवीं की परीक्षा ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल से तथा बारहवीं की परीक्षा कान्हा माखन स्कूल से अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

दो साल तक प्रयागराज में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य किया। साथ ही वह सेना में जाने के लिए प्रयासरत रहे, इस दौरान उनका आर्मी के साथ ही एयरफोर्स में भी चयन हुआ। उन्होंने आर्मी को चुना और अब उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत किया गया है। बेटे के मथुरा आगमन पर घर में उत्सव का माहौल नजर आया। आंगनबाड़ी में कार्यकत्री उनकी मां मिथलेश गौतम और पिता महेश गौतम अपने पुत्र को देखकर भावुक नजर आए। नए बस स्टैंड से घर तक उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान उपस्थित उमेश गौतम, धीरेन्द्र भारद्वाज, गौरव वार्ष्णेय, सुभाषचंद्र अग्रवाल, महेश वार्ष्णेय, पार्षद कुलदीप पाठक, रजनी सिंह, कुंजबिहारी गौतम, राजकुमार तोमर, ओमप्रकाश गौतम, गिरीश गौतम, हरिओम चौधरी, अनिल चौधरी, राजकुमार उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, शिवकुमार तोमर, रामनरेश शर्मा, विक्की छौंकर, निरंजन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, भोला राजपूत, राजेश गोयल, बिना शर्मा, सरिता शर्मा, मंजू तोमर, स्नेहलता, रश्मि कुलश्रेष्ठ, सुनीता गौतम, लता गौतम, मिथलेश तोमर, अंजना गोयल आदि ने नव-नियुक्त लेफ्टिनेंट को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.