Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:अपर आयुक्त ने गंजडुंडवारा नगर पालिका व सिढपुरा विकास खंड कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों व योजनाओं की परखी हकीकत

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 12, 2026

KASGANJ:अपर आयुक्त ने गंजडुंडवारा नगर पालिका व सिढपुरा विकास खंड कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों व योजनाओं की परखी हकीकत

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कासगंज/सिढपुरा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार ने जनपद के गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद तथा विकास खंड सिढपुरा कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों और अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल, सेवा पुस्तिकाएं, ऑडिट ऑब्जेक्शन सहित नगर में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में संचालित योजनाओं और अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किए जाएं तथा शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।



निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, चेयरमैन मुनब्बर हुसैन, लेखाकार कांत शर्मा, स्वच्छता प्रभारी तसलीम अहमद, गंगा प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वही अपर आयुक्त अरुण कुमार ने विकास खंड सिढपुरा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्थापना पटल, आईजीआरएस पोर्टल, सेवा पुस्तिकाएं, ऑडिट ऑब्जेक्शन, आवास योजनाएं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा मनरेगा से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




इस दौरान विकास खंड सिढपुरा में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) हरिओम प्रतिहार, आंतरिक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा प्रीति कुमारी, बीएमएम अंबेश कुमार, मुन्ना लाल, रंजीत कुमार, बाल्मीकि, साजिद बाबू, राजकुमार आंकिक, राहुल कंप्यूटर ऑपरेटर सहित मनरेगा स्टाफ उपस्थित रहा।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.