Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ: 3 उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की सब जूनियर बालिका वर्ग वॉलीबॉल में क्यूएच इंटर कॉलेज की टीम बनी जोन चैंपियन

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 15, 2026

KASGANJ: 3 उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की सब जूनियर बालिका वर्ग वॉलीबॉल में क्यूएच इंटर कॉलेज की टीम बनी जोन चैंपियन

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र के क्यूएच इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा की बालिका वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जोन चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा 13 व 14 मार्च 2026 को ग्रामीण स्टेडियम अकोला (आगरा) में आयोजित की गई।


प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 13 मार्च को सभी आयु वर्गों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती और जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि 14 मार्च को कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। इन खेलों में केवल सांसद खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को ही प्रतिभाग करने की अनुमति दी गई थी।


इसी क्रम में सब जूनियर बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में क्यूएच इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया और जोन चैंपियन बनने में सफलता हासिल की।


विजेता टीम में सुमैया (कैप्टन), त्रिसा, मूरति, पीहू, तायबा, तूबा अंसारी, कु. अलफिशा, तनवी, फरहीन और मानसी शामिल रहीं। टीम के कोच आमिर हुसैन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर क्यूएच इंटर कॉलेज के विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र, फाउंडर अब्दुल वकील तथा सगीर अहमद सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.