Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: कांशीराम ने उपेक्षित, वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 15, 2026

Mathura News: कांशीराम ने उपेक्षित, वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ा

काशीराम जयंती पर ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ निकाली

जागरण टुडे, मथुरा

अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की ओर से बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य पुष्पांजलि सभा और ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक संजय कुमार बीडीसी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना और पंचशील के उच्चारण से हुई।  इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर बहुजन नायक मान्यवर काशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया। पुष्पांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने देश के उपेक्षित, वंचित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने बहुजन समाज को महापुरुषों की विचारधारा से जागरूक कर सामाजिक और राजनीतिक चेतना का नया अध्याय शुरू किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा में शामिल होकर मान्यवर काशीराम की झांकी का पुष्प वर्षा कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि काशीराम साहब ने देश के बहुसंख्यक वंचित समाज को एकजुट कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके संघर्ष और विचारों के लिए देश सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।

लोकतंत्र बचाओ यात्रा में शामिल वरिष्ठजनों ने भी काशीराम के योगदान को याद किया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता यादराम पंकज, महेश शर्मा उर्फ गोल्डी, अशोक अग्रवाल और समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर यथास्थितिवादी और सांप्रदायिक विचारधारा के लोगों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में काशीराम साहब के विचार और संघर्ष समाज को नई दिशा देने का काम कर सकते हैं।

लोकतंत्र बचाओ यात्रा कृष्णा नगर बिजली घर से शुरू हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यह यात्रा पति राम मंदिर, अंबेडकर कॉलोनी, आजाद नगर, मंडी समिति चौराहा, महेंद्र नगर और द्वारिकेश नगर से होकर गुजरी और अंत में इंद्रपुरी स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और माल्यार्पण कर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। कई स्थानों पर साफा बांधकर और जलपान कराकर भी यात्रा का स्वागत किया गया। इससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल अग्रवाल, कुंवर नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, बृजलाल कॉमरेड, प्रमोद जाटव, रमेश सैनी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, पवन चतुर्वेदी, नंदिनी राही, वंदना राही, पल्लवी, अंशिका, कमलेश देवी, कविता, ऋषि कुमार निमेष, भारत सिंह बौद्ध, राजकुमार आजाद, भोला कर्दम, सागर सिंह, आकाश बाबू, विवेक कुमार, साहिल अग्रवाल, राज गब्बर, विजेंद्र सिंह बौद्ध, महेश चंद्र, गुलाब चंद, प्रवीण भास्कर, अरविंद कुमार सिंह, नरेश सर, विशंभर दयाल, विमल कर्दम, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार गत्ते वाले, अभिषेक जाटव, भरत अग्रवाल, सौनी जी और महेंद्र नेता सहित कई लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.