Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:भक्ति और उत्साह के बीच सिढपुरा मे शुरू हुआ 20 दिवसीय गंगासागर मेला, गंगा माँ के डोले के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 16, 2026

KASGANJ:भक्ति और उत्साह के बीच सिढपुरा मे शुरू हुआ 20 दिवसीय गंगासागर मेला, गंगा माँ के डोले के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कस्बा सिढपुरा स्थित मेला ग्राउंड में सोमवार को 20 दिवसीय गंगासागर मेले का शुभारम्भ विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ। मेले की शुरुआत अमांपुर रोड स्थित गंगा महारानी मंदिर से माँ गंगा के डोले और आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसने पूरे कस्बे को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।


गंगा माँ का डोला बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच गंगा महारानी मंदिर से निकला। शोभायात्रा अमांपुर रोड से होते हुए पुराने थाने, दुर्गा मंदिर करतला रोड, एटा रोड, सराय पट्टी, धुमरी रोड और पटियाली रोड से गुजरती हुई गंजडुंडवारा मार्ग के रास्ते मेला ग्राउंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गंगा माँ के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और पूजा-अर्चना की।

मेले के शुभारम्भ के साथ ही कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और कस्बा इंचार्ज अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे तथा पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

इस अवसर पर श्यामसुन्दर गुप्ता, लोकेंद्र गुप्ता, वैभव गुप्ता, मिक्की गुप्ता, हनी गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

20 दिनों तक रहेगा उत्सव का माहौल

लगभग 20 दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक गंगासागर मेले में आसपास के गांवों और क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे पूरे कस्बे में रौनक और उत्साह का माहौल बना हुआ है।


दुकानों और झूलों से सजा मेला मैदान

मेला मैदान में विभिन्न प्रकार की दुकानों ने भी रौनक बढ़ा दी है। यहां चाय, कॉफी, सॉफ्टी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, जलेबी, टिक्की, समोसा, गोलगप्पे और चाट की दुकानों के साथ-साथ कॉस्मेटिक तथा चीनी मिट्टी व कच्ची मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, मिक्की माउस झूला और बड़ा बाला चर्ख भी लगाए गए हैं, जो मेले में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.