Thursday, April 2, 2026

AAP की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा को लेकर कासगंज में मंथन, पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी हुई चर्चा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 16, 2026

AAP की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा को लेकर कासगंज में मंथन, पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी हुई चर्चा

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

म आदमी पार्टी की कासगंज जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा।

ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष नूर सिद्दीकी और ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष संजय राजपूत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष सुधाकर यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति आम जनता के मुद्दों—रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय—पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

बैठक में जिला संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा पंचायत चुनाव में मजबूत रणनीति के साथ उतरने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.