Tuesday, March 31, 2026

भाजपा की कासगंज जिला कार्यसमिति घोषित, 27 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कासगंज जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बृज क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज के लिए गठित इस कार्यसमिति में कुल 27 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यसमिति में आठ नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें राजवीर सिंह भल्ला, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, के.पी. सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह चौहान, कृष्णकान्त वशिष्ठ, प्रदीप वर्मा और रामनिवास राजपूत शामिल हैं। इसके अलावा संजय सोलंकी, महेन्द्र सिंह बघेल और आकाशदीप वर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला मंत्रियों के रूप में डॉ. शिवप्रताप सिंह, रूपकिशोर कुशवाह, सुनील गुप्ता, विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रीती श्रीवास्तव, सुधा साहू, अनुरोध प्रताप सिंह और रविन्द्र सिंह ब्रह्मचारी को नियुक्त किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर शरद गुप्ता को कोषाध्यक्ष और गौरव गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी मनोज शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी तथा संजय पुंडीर आदर्श को सह-मीडिया प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। सोशल मीडिया टीम में बृजेश उपाध्याय को जिला संयोजक और शुभम प्रधान को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं आईटी विभाग में हिमांशु उपाध्याय को जिला संयोजक और अजय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा की इस नई कार्यसमिति के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से इस टीम को अहम माना जा रहा है।

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 17, 2026

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कासगंज जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बृज क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज के लिए गठित इस कार्यसमिति में कुल 27 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

नई कार्यसमिति में आठ नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें राजवीर सिंह भल्ला, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, के.पी. सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह चौहान, कृष्णकान्त वशिष्ठ, प्रदीप वर्मा और रामनिवास राजपूत शामिल हैं।

इसके अलावा संजय सोलंकी, महेन्द्र सिंह बघेल और आकाशदीप वर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला मंत्रियों के रूप में डॉ. शिवप्रताप सिंह, रूपकिशोर कुशवाह, सुनील गुप्ता, विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रीती श्रीवास्तव, सुधा साहू, अनुरोध प्रताप सिंह और रविन्द्र सिंह ब्रह्मचारी को नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण पदों पर शरद गुप्ता को कोषाध्यक्ष और गौरव गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी मनोज शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी तथा संजय पुंडीर आदर्श को सह-मीडिया प्रभारी के रूप में सौंपी गई है।

सोशल मीडिया टीम में बृजेश उपाध्याय को जिला संयोजक और शुभम प्रधान को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं आईटी विभाग में हिमांशु उपाध्याय को जिला संयोजक और अजय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा की इस नई कार्यसमिति के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से इस टीम को अहम माना जा रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.