Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज के सिढ़पुरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 18, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज के सिढ़पुरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

जागरण टुडे, विमल बाबू सिढपुरा (कासगंज)

जनपद कासगंज के सिढ़पुरा थाना परिसर में आगामी त्योहारों, विशेष रूप से ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की।


बैठक में नगर के विभिन्न वर्गों के संभ्रांत नागरिकों, धार्मिक प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, सहयोग और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा ईदगाह सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो त्योहार के दौरान लगातार निगरानी रखेंगी। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सभी लोग मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि कासगंज की पहचान आपसी सौहार्द और भाईचारे से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है।

इस अवसर पर शम्मी कपूर गुप्ता, विमल गुप्ता, वंटी मिश्रा, गौरव पाण्डेय, सुधीर, हाफिज दिलशाद रजा, हाफिज शकील अहमद, अकील अहमद, निजाम खान, डॉ. बाहिद अली, आशीष गुप्ता, मुफीद अहमद, अतर सिंह पाल और शहवाज हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में थानाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.