Tuesday, March 31, 2026

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट: कासगंज एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 19, 2026

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट: कासगंज एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कस्बा कासगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान भी मौजूद रहे।


पुलिस टीम ने कस्बे के संवेदनशील मोहल्लों, मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों सहित चामुण्डा देवी मंदिर परिसर का भ्रमण किया। गश्त के दौरान आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सभी से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।


इस मौके पर अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान मंदिरों और आबादी क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। साथ ही, आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की लगातार चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.