जागरण टुडे, बरेली
सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राजकिशोर कश्यप को महानगर उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश श्रीवास्तव को पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई। इन दोनों की नियुक्ति भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना द्वारा की गई है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह भी पढ़ें: बिना फिटनेस दौड़ीं स्कूल बसें तो लाइसेंस होगा रद्द
यह कार्यक्रम संजय नगर स्थित जिला महामंत्री रनधीर श्रीवास्तव के कार्यालय पर आयोजित हुआ। यहां सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
यह भी पढ़ें: बिजली पूरी मिलती नहीं कैसे चले उद्योग
इस अवसर पर सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) तेज बहादुर नंदवंशी भी मौजूद रहे। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री पवन श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, अति पिछड़ा अति दलित महासभा के अध्यक्ष राम प्रकाश ठाकुर और संतोष श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।