Tuesday, March 31, 2026

सोरों घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश: गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में रैली, श्रमदान और नुक्कड़ नाटक से किया जनजागरण”

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 24, 2026

सोरों घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश: गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में रैली, श्रमदान और नुक्कड़ नाटक से किया जनजागरण”

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जिला गंगा समिति, कासगंज के तत्वावधान में पावन सोरों घाट पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत विविध जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर स्वच्छता रैली, व्यापक सफाई अभियान, श्रमदान, गंगा शपथ ग्रहण, चित्रकला प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।



कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज एवं एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यालय स्टाफ की सक्रिय व सराहनीय भागीदारी रही। इस दौरान घाट परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गंगा की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।


कार्यक्रम के अंत में सभी को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।


इस अवसर पर श्री वराह मंदिर के महंत विदेहानंद महाराज, पुजारी नरेश त्रिगुणायक, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सुजीत कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा तथा जिला गंगा समिति की सदस्या एवं प्रधानाचार्या सोमवती शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.