Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:गुमशुदगी के दो दिन बाद मिला किशोरी का शव,पानी भरे गड्ढे में तैरती मिली लाश,गांव में सनसनी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 24, 2026

KASGANJ:गुमशुदगी के दो दिन बाद मिला किशोरी का शव,पानी भरे गड्ढे में तैरती मिली लाश,गांव में सनसनी

जागरण टुडे, कासगंज

जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में लापता किशोरी का शव पानी से भरे गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पनसोती, मौजा कादरगंज खाम निवासी रामौतार पुत्र रामपाल की 14 वर्षीय बहन फूलन देवी 22 मार्च को दोपहर करीब एक बजे घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सात बजे घटनास्थल के पास किशोरी की चप्पल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में किशोरी का शव उतराता हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.