Thursday, April 2, 2026

मथुरा: महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने बनाया था शेरों का भारत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 27, 2026

मथुरा: महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने बनाया था शेरों का भारत

जागरण टुडे, मथुरा

अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर कृष्णा नगर बिजली घर कैंप कार्यालय पर रमेश सैनी के नेतृत्व में पुष्पांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर सम्राट अशोक का मानवीय मूल्यों के संरक्षण में योगदान नामक विषय पर संगोष्ठी का आयोजित की गई। संचालन चित्रसेन मौर्य ने किया।


पुष्पांजलि सभा में समाजवादी पार्टी मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी अनिल अग्रवाल एवं सपा नेता जागेश्वर यादव ने सर्वप्रथम सम्राट अशोक को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने मानवीय मूल्यों के संरक्षण के साथ एक अखंड भारत का निर्माण कर समृद्ध सशक्त भारत का निर्माण किया। उनके द्वारा किए गए जनहित कारी कल्याणकारी कार्यों एवं स्थापित स्मृतियों को भारत सरकार द्वारा प्रेरक स्मृतियों एवं प्रेरक पहचान के रूप में प्रयोग किया जाता है।

रमेश सैनी और लुकेश कुमार राही ने कहा सम्राट अशोक ने भारत को शेरों का भारत बनाया था हजारों साल तक कोई आंख उठाकर नहीं देख पाया आज सम्राट अशोक द्वारा संरक्षित साहस पराक्रम साहस विश्वास वीरता जैसे मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता है यही सच्ची पुष्पांजलि होगी।

इस मौके पर सेवानिवृत दरोगा सोहनलाल ,रिटायर कृषि अधिकारी सूरजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह बौद्ध समाजसेवी, बृजलाल कामरेड, अनिल अग्रवाल ,जागेश्वर यादव, बिसंबर दयाल कर्दम, अनिल कुमार,चित्रसैन मौर्य ,सागर सिंह ,आकाश बाबू ,पप्पू सिंह , असलम कुरैशी, विनोद बघेल नरेश सर सरदार महेंद्र सिंह राज गब्बर आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.