Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:38 नियुक्ति पत्र व 25 स्मार्टफोन वितरण और 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण से सशक्तिकरण की नई पहल

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 30, 2026

KASGANJ:38 नियुक्ति पत्र व 25 स्मार्टफोन वितरण और 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण से सशक्तिकरण की नई पहल

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

विकास भवन सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, स्मार्टफोन वितरण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।


कार्यक्रम में सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति रही। जनपद की 38 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं 25 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए और 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। सरकार की मंशा है कि सभी कार्यकत्रियां अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें। कुपोषण को दूर करना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिससे देश के भावी नागरिकों को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.