पूर्व वर्षों की
भांति इस वर्ष भी 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मीरगंज (बरेली) कस्बे
में भक्ति और आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। श्री बालाजी दरबार समिति, नथपुरा रोड के तत्वावधान में मोहल्ला ललितपुरी स्थित श्री बालाजी दरबार
पर भव्य धार्मिक आयोजन सुनिश्चित किया गया है। शोभायात्रा का शुभारम्भ 119 मीरगंज विधान
सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ डी सी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा,
मीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ़ मुन्ना बाबू, ब्लाक प्रमुख
गोपाल कृष्ण गंगवार के कर कमलों के द्वारा किया जायगा !
इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, देव शक्तियों के दृश्य और भक्ति संगीत
वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देंगे।
✨ पूरे दिन चलेगा धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला
समिति द्वारा जारी
कार्यक्रम के अनुसार—
🔸 सुबह से दोपहर 01 बजे तक – हवन-यज्ञ एवं पूजन
🔸 दोपहर 03 बजे से रात्रि 09 बजे तक – भव्य शोभायात्रा
🔸 रात्रि 09 बजे के बाद – श्री बालाजी दरबार एवं भजन संध्या
🚩 इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा का
शुभारंभ मोहल्ला ललितपुरी स्थित श्री बालाजी
दरबार से होगा और यह नगर के प्रमुख मार्गों से
होकर गुजरेगी—
➡️ मढ़ी सत्याना
➡️ तहसील कार्यालय के सामने
➡️ सिरौली चौराहा
➡️ बड़ा अंडरपास
➡️ हाइवे ढाल मार्ग
➡️ शिवपुरी व मेवात मार्ग
➡️ थाना रोड, डाकखाना चौराहा
➡️ बनैया मोहल्ला (शिव मंदिर के पास)
इसके बाद
शोभायात्रा पुनः ललितपुरी स्थित दरबार स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी।
🙏 भक्तों से सहभागिता की अपील
समिति के अध्यक्ष रामकिशोर (महंत) ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं
से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर इस पावन
आयोजन को सफल बनाएं और भगवान श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
🪔 भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम
हनुमान जन्मोत्सव
पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक
परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में भारी
संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।