Saturday, June 13, 2026

KASGANJ :गो सेवा आयोग सदस्य ने परखी गौशालाओं की व्यवस्थाएं, बोले- गौवंशों की देखभाल में न हो लापरवाही

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 22, 2026

KASGANJ :गो सेवा आयोग सदस्य ने परखी गौशालाओं की व्यवस्थाएं, बोले- गौवंशों की देखभाल में न हो लापरवाही

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रामाकांत उपाध्याय ने जनपद की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने सबसे पहले अस्थाई गौ आश्रय स्थल, मंडी समिति, कासगंज का निरीक्षण किया। यहां 460 गौवंश संरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूसा, हरा चारा, चोकर और पानी की उपलब्धता की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि गौवंशों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में चारा व भूसा उपलब्ध रखा जाए। साथ ही गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।


अधिकारियों ने बताया कि गौवंशों को प्रतिदिन हरा चारा दिया जा रहा है तथा समय-समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान एवं नर गोवंश का बधियाकरण कराया जा रहा है। शेड की कमी पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन नई गौशाला का कार्य पूर्ण होने के बाद गौवंशों को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।


इसके बाद उन्होंने वृहद गौ संरक्षण केंद्र, पचलाना, विकास खंड सोरों का निरीक्षण किया। यहां 435 गौवंश संरक्षित मिले। निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौवंशों को प्रतिदिन हरा चारा दिया जा रहा है। यहां गौवंशों की देखभाल के लिए केयर टेकर तथा रात्रि सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात हैं।

गो सेवा आयोग के सदस्य ने गोवंशों को स्वच्छ एवं ताजा पानी उपलब्ध कराने, नियमित टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान कराने तथा संरक्षित सांडों के लिए अलग शेड बनाए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.