मथुरा में जिला सैनी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट महेश सैनी के घर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को सैनी समाज ने एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
घटना को लेकर जिला सैनी समाज, मथुरा के बैनर तले सैकड़ों समाज बंधुओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसपी सिटी ने सैनी समाज के लोगों को ठोस आश्वासन दिया कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, जांच पूरी होने तक कोई एकतरफा गिरफ्तारी नहीं होगी और पीड़ितों की तहरीर पर नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ समाजवादी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सैनी एवं बुद्धिलाल सैनी सहित उपस्थित सैनी बंधुओं ने संयुक्त रूप से कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है। समाज को उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करेगी।
कार्यक्रम के दौरान बलराम सैनी, मुकेश सैनी नेताजी, जागेश्वर यादव, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, रमेश सैनी पीडब्ल्यूडी वाले, छतर सिंह सैनी, पार्षद लक्ष्मण सैनी, कृष्ण गोकुलिया, डॉ. राजकुमार सैनी, पूर्व प्रधान पवन सैनी, शरद सैनी, विष्णु सैनी, राजेन्द्र सैनी, बाबूलाल सैनी, भूप सिंह, गब्बर सिंह, डॉ. अशोक सैनी, भगवान सिंह सैनी, मदन गोपाल, राज गब्बर नेता, संतोष कुमार सैनी, ओम प्रकाश सैनी, गुलाब सैनी, गिर्राज सैनी, अजीत सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।