राहुल गुप्ता,पटियाली, कासगंज
कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लखापुर निवासी रजित पुत्र श्याम सिंह (लगभग 20 वर्ष) अपनी चचेरी बहन पिंकी पुत्री मोहरपाल (लगभग 18 वर्ष) को कादरगंज गांव से दवा दिलाकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जब उनकी बाइक सिकंदरपुर वैश्य गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल पिंकी को तुरंत पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
वहीं गंभीर रूप से रजित के लिए मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते परिजन उसे बाइक से ही गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और गांव लखापुर में शोक की लहर दौड़ गई।
कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे। रजित की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी चचेरी बहन पिंकी की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लखापुर निवासी रजित पुत्र श्याम सिंह (लगभग 20 वर्ष) अपनी चचेरी बहन पिंकी पुत्री मोहरपाल (लगभग 18 वर्ष) को कादरगंज गांव से दवा दिलाकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जब उनकी बाइक सिकंदरपुर वैश्य गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल पिंकी को तुरंत पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
वहीं गंभीर रूप से घायल रजित के लिए मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते परिजन उसे बाइक से ही गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और गांव लखापुर में शोक की लहर दौड़ गई।
कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे। रजित की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी चचेरी बहन पिंकी की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।