Saturday, June 13, 2026

मथुरा में झोलाछाप के खिलाऊ चला अभियान, कई क्लीनिक सील

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 30, 2026

मथुरा में झोलाछाप के खिलाऊ चला अभियान, कई क्लीनिक सील

जागरण टुडे, मथुरा

 जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त अभियान चलाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. बीडी गौतम की अगुवाई में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान तीन अपंजीकृत क्लीनिकों को सील कर दिया गया। इनमें कृष्णा नगर स्थित जमाल जराह क्लीनिक, गणेशरा रोड पुलिस कॉलोनी के पास संचालित जय मां वैष्णो देवी क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर, तथा बाटी रोड देवीपुरा स्थित शिव क्लीनिक शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें क्लीनिक संचालकों द्वारा वैध पंजीकरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके अतिरिक्त कृष्णा नगर स्थित श्री जगदीश डायग्नोस्टिक सेंटर को भी नोटिस जारी किया गया है।

केंद्र संचालक को पंजीकरण से संबंधित सभी अभिलेख निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.